February 18, 2026

वृद्धा आश्रम में रहनेवाले बुजुर्गों ने बच्ची को दिया अपना आशीर्वाद

1000167997-1536x1152.jpg

ओम जायसवाल बलौदाबाजार बलौदाबाजार में स्थित श्री वाटिका वृध्दाश्रम में रहने वाले बड़े बुजुर्गो ने लवन नगर पंचायत में रहने वाली रिया जायसवाल और उनके साथ रहे सभी लोगों का अपना आशीर्वाद दिया ।

ऐसा क्यों हुआ हम बताते हैं दरासल लवन नगर पंचायत में रहनेवाली रिया जायसवाल जो कि लहौद ग्राम के अहिल्या  इंग्लिश मीडियम स्कूल में 11 की छात्रा है ,उस जन्मदिन 25 मार्च को आता है । रिया जायसवाल ने अपने पालकों से अपनी इच्छा जताई की वो अपना जन्मदिन इस बार घर पे न मनाकर बाहर ऐसे लोगों के साथ मनाना चाहती जिन्हें अपनों ने बुजुर्ग होने पर छोड़ दिये रहते हैं जो छोटी छोटी खुशियों के लिए तरसते हैं।

रिया की बातें परिजनों को खुब अच्छी लगी और वे सब बलौदा बाजार के श्री वाटिका वृध्दाश्रम में जाकर बच्ची का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। जिसके  बाद रिया जायसवाल ने अपने दोस्तों को इस यादगार पल में शामिल होने के लिए इन्वाइट की, जिसके बाद सभी बलौदा बाजार पहुंच कर रिया जायसवाल का जन्मदिन मनाया ,बच्चों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने अपना आशीर्वाद देते हुवे ढेरों शुभकामनाएं भी दी।

इस जन्म दिवस को यादगार बनाने के लिए रिया जायसवाल की पुरी फैमिली और उसके दोस्त हनी साहु, तानिया बघेल और  बलौदा बाजार मिडिया जगत से जुड़े आनंद वाकड़े उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मेघा वाकड़े और उनकी बेटी उपस्थित रहीं। आंनद वाकड़े और उनकी  धर्मपत्नी ने कहा कि बच्ची कि यह कदम सहरानिय है आगे  हम भी अपना जन्मदिन ऐसे ही मनायेंगे। बृजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला उनके साथ समय बिताया बोहोत ही अच्छा लगा हमें ।

जायसवाल परिवार और वाकड़े परिवार के लोगों ने लोगों  से अपील करते हुवे कहा कि आप भी अपनी खुशियों में ऐसे बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें और इन्हें अपना परिवार का हिस्सा मानते हुवे अपनी खुशियों में शामिल करें।