October 4, 2026

भारत माता फिजिकल निःशुल्क सैनिक एकेडमी में हुआ वृक्षारोपण, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
IMG-20260911-WA0263

भारत माता फिजिकल निःशुल्क सैनिक एकेडमी में हुआ वृक्षारोपण, अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एसडीएम एवं वरिष्ठ ब्लॉक कृषि अधिकारी पत्रकार हुए शामिल

अमृत साहु भाटापारा- भारत माता फिजिकल निःशुल्क सैनिक एकेडमी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम श्यामा पटेल एवं अवधेश उपाध्याय वरिष्ठ ब्लॉक कृषि अधिकारी, पत्रकार कोमल शर्मा, सरिता ध्रुव विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एसडीएम ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के साथ ही पढ़ाई और टेस्ट के दौरान होने वाले भय एवं तनाव को दूर करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एकेडमी संचालक सुनील तिवारी (पूर्व सैनिक), वरिष्ठ पत्रकार कोमल, सरिता ध्रुव, रीना पाल, चांदनी यादव, टीना साहू, धनंजय साहू, सागर, समीर बंजारे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *