February 18, 2026

लवन के चंडी मंदिर में हुआ हवन पुजन

IMG-20250406-WA0016.jpg

ओम जायसवाल लवन- लवन चंडी माता मंदिर में चार दशक से चली आ रही प्रथा के अनुसार अष्टमी को हुआ हवन पूजन, मां के आंगन में इस वर्ष 74  मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया गया था।

लवन नगर में जगह जगह हवन पूजन कर श्रद्धालुओं ने शारदीय नवरात्रि की अष्टमी धूम धाम से मनाई। नगर के प्राचीन चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुगण और भक्तजन दूर दूर से पहुंच कर माता का दर्शन कर रहे है। चार दशक से चली आ रही रीति रिवाज के अनुसार अष्टमी में चंडी माता मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा भी हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।

चंडी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस मंदिर के प्रति नगरवासियों की आस्था इस बात से पता चलती है कि इस बार माता के आंगन में 74भक्तों ने ज्योति प्रज्वलित की है।

पंकज कुमार अग्रवाल ने बताया चार दशक पुराने इस मंदिर में उनके परिवार की श्रद्धा रही है। उन्होंने बताया लगभग 40 वर्ष पूर्व मेट्स ने भूमि के गर्भ से प्रकट हो कर जब यहां मूर्ति स्वरूप में अपना दर्शन दिया तो उनके पिता स्वर्गीय कमल नारायण अग्रवाल द्वारा इस मंदिर के निर्माण हेतु भूमि दान में दी गई थी। तब से उनके परिवार ने श्रद्धा से मंदिर के प्रति अपनी सेवा दी है।


अष्टमी में चंडी माता मंदिर समिति द्वारा हवन कर प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष ढालेश्वर धीवर, कोषाध्यक्ष गेंद राम सेन,संजय यादव , पुजारी वैष्णवदास वैरागी, पंडा बाहोरिक निषाद , एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे। नवरात्रि भर समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर ने पूजा पाठ एवं जश गीत का आयोजन भी किया गया।