बलौदा बाजार जिले में आज से सुशासन तिहार 2005 का आगाज़
ओम जायसवाल बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 8 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुशासन तिहार मनाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में आज बलौदा बाजार जिले के लवन नगर पंचायत में सुशासन तिहार के तहत कैंप लगाया जाएगा।

आप सभी सोच रहे होंगे कि सुशासन तिहार आखिर है क्या आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की छत्तीसगढ़ शासन की ओर से लोगों की समस्याओं को जानने और उसका निराकरण करने को लेकर सुशासन तिहार मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत शासन की ओर से कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत ग्रामीण अपनी समस्याओं को आवेदन के रूप में देंगे ताकि उन समस्याओं से शासन प्रशासन अवगत हो और उन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो पाए।

एक ओर छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहार मानने को लेकर जोर-जोर से प्रचार प्रसार करते हुए दिशा निर्देश जारी करते हुए नजर आ रहा हैं, तो दूसरी ओर उन्हीं की योजनाओं पर फलित लगाते हुए लवन नगर पंचायत के अधिकारी नजर आ रहे, नगर वासियों की शिकायत है कि लवन नगर पंचायत में सुशासन तिहार मनाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है लोगों को सुशासन तिहार आखिर है क्या इसका उद्देश्य क्या है ऐ तक नहीं पता है। लोगों का कहना है कि सुशासन तिहार को लेकर नगर पंचायत लवन में किसी प्रकार का प्रचार प्रसार नहीं किया गया है आखिर इसकी वजह क्या है यह तो अधिकारी ही बता पाएंगे। लवन नगर पंचायत के सूचना पटल बोर्ड में भी सुशासन तिहार मनाने को लेकर किसी प्रकार का चस्पा नहीं किया गया ।कई पार्षद और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें इस तिहार के बारे में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

बलौदा बाजार जिले के लवन नगर पंचायत की बात करें तो आज सुशासन तिहार मनाना है। लवण नगर पंचायत में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक कैंप का आयोजन किया जाना है ।सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक या कैंप लगेगा इस कैंप के माध्यम से आवेदन करता स्वयं उपस्थित होकर अपना आवेदन सौंपेंगे।

लवन नगर पंचायत के आज गुरु घासीदास संस्कृतिक भवन में वार्ड नंबर 1से 6 लेकर , कीर्तन भवन में वार्ड नंबर 711 तक नगर पंचायत कार्यालय भवन में वार्ड नंबर 12 से 15 तक के लोग अपने समस्याओं को लेकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

लवन नगर पंचायत में कितनी समस्याएं हैं लोगों को क्या-क्या परेशानियां हो रही है इस सुशासन तिहार के माध्यम से शासन प्रशासन और हम सभी को पता चल पाएगा शाम 5:00 बजे के बाद जब मीडिया को कुल कितने आवेदन और किस प्रकार के समस्याओं को लेकर लोगों ने आवेदन दिया है इस बात की जानकारी दी जाएगी।

आप सभी से हम भी अपील करते हैं कि आप भी अपने वार्ड मोहल्ले या नगर की समस्याओं को लेकर इस कैंप में जरूर पहुंचे और अपना आवेदन अवश्य दें ताकि आपके वार्ड नगर की समस्याएं दूर हो पाए।

