सुशासन तिहार 2025 से लोगों को है उम्मीदें पहले दिन 18000 से अधिक आवेदन हुए प्राप्त
ओम जायसवाल बलौदाबाजार / बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने सुशासन त्यौहार के पहले दिन कैंपों का किया निरीक्षण , कैंप में आवेदन देने आए लोगों का तिलक एवं पुष्प कुछ भेंट कर कलेक्टर ने किया स्वागत।

आपको बता दे की सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण मे बलौदा बाजार जिले से 18 हजार 810 आवेदको ने आवेदन दिया है। जिला कार्यालय से मीली जानकारी के अनुसार 18810 आवेदनों में से 15410 ग्रामीण एवं 3400 शहरी क्षेत्र के आवेदन है। मांग आधारित 18060 एवं शिकायत से सम्बंधित 750 आवेदन शामिल हैं।

बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी सुशासन तिहार 2025 के प्रथम चरण में बलौदा बाजार जिले के कई गांव का दौरा करते हुए कैंपों का निरीक्षण करते नजर आए। बलौदा बाजार जिले में इस समय भीषण गर्मी का सितम देखने को भी मील रहा है लेकिन सुशासन तिहार में जिस प्रकार से लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं अपनी समस्याओं को रख रहे हैं यह काबिले तारीफ है।

बलौदा बाजार जिले में सुशासन त्यौहार के पहले दिन जिस प्रकार से बड़ी संख्या में शासन को आवेदन प्राप्त हुए हैं उसे समझा जा सकता है कि क्षेत्र में क्या कुछ कमियां है प्राप्त आवेदनों का निराकरण किस प्रकार से होगा, लोगों को इस तिहार के माध्यम से कितना लाभ मिलेगा पाएगा ऐ तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार जिस प्रकार से सुशासन तिहार का आयोजन कर लोगों से जुड़ते हुवे लोगों की समस्याओं का जानने का प्रयास कर रही है यह काबिले तारीफ है , लोगों को सुशासन त्योहार से बड़ी उम्मीद हैं, कि जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन तिहार का आयोजन कर ग्रामीण लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश कर रही है लोग आवेदन दे रहे हैं उनके आवेदन पर सरकार गंभीरता दिखाएगी।

बलौदा बाजार जिले के ग्रामीण शहर नगर सभी क्षेत्र में सुशासन तिहार कैंप का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपना आवेदन जमा करते नजर आए। ग्रामीण अंचल की बात करें तो पेयजल समस्या नल जल योजना ठप पड़े हुए हैं इसे लेकर भी काफी आवेदन इस सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों ने दिए हैं।


