लवन नगर पंचायत के बुढ़ाताब में जलकुंभीयो का डेरा
ओम जायसवाल बलौदाबाजार -लवन नगर पंचायत के कई निस्तारी तलाब इन दिनों दुषित जल या फिर जलकुंभी यो से भरी पड़ी हुई है, नगरवासी इन की सफाई कराने की मांग करते आ रहे हैं।


मीली जानकारी के अनुसार लवन नगर पंचायत के अधिकारियों ने लवन के एकलव्य स्व सहायता समूह के मछुआरों को रोजी पर जल कुंभी निकालने को कहा गया है। लेकिन ये तो वैकल्पिक व्यवस्था है लोगों की माने तो यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है । नगर पंचायत में पार्षद अध्यक्ष बदलते रहते हैं लेकिन समस्याएं जैसी थी वैसी ही बनी हुईहै।

लवण नगर पंचायत में पेयजल समस्या भी लंबे समय से बनी हुई है लोग टैंकर के पानी से अपनी प्यास बुझाते हुए नजर आ रहे हैं। लवन नगर के वार्ड नंबर 7,8,9 मे बने निस्तारी तालाब कैसा दिखाई पड़ता है हम आपको दिखाते हैं फिर आप भी कल्पना कीजिए कि ऐसे जलकुंभियों के बीच में नगर के लोग किस प्रकार से अपना निस्तारित करते होंगे।


