समाधान सेल से प्राप्त शिकायत पर यातायात पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
ओम जायसवाल बलौदाबाजार -समाधान शिविर के माध्यम से लवन नगर पंचायत से शिकायत मिली थी कि सड़क के किनारे मोटरसाइकिल और गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है ।इस वजह से सड़क दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है जैसे ही यातायात विभाग को इस शिकायत की जानकारी मिली उन्होंने लवन पहुंचकर तुरंत ही एक्शन लिया।

साथ ही सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़े करने वाले वाहन चालकों को समझाइश दी की सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से मोटरसाइकिल खड़ा करें और नगर के दुकानदारों को भी हिदायत दीया गया की दुकान के सामने व्यवस्थित रूप से वाहनों को खड़ा करायें ताकी सड़क दुर्घटना न हो।

समाधान शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के द्वारा किए जा रहे शिकायतों पर जिला प्रशासन की टीम तुरंत कार्यवाही करते हुए नजर आ रही है।



