February 18, 2026

बलौदाबाजार एसपी भावना गुप्ता का एक्शन ,कार्य में लापरवाही बरतने वाले सहायक उप निरीक्षक को किया गया लाइन अटैच

IMG_20250422_172015.jpg

ओम जायसवाल बलौदाबाजार दिनांक 09.05.2025 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा थाना गिधपुरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें एक प्रकरण की समीक्षा करने पर पाया गया कि सहायक उप निरीक्षक रमेश मिश्रा द्वारा उक्त प्रकरण की विवेचना में लापरवाही बरती गई है तथा इस संबंध में पूछने पर सउनि रमेश मिश्रा द्वारा संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। तत्संबंध में सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यंत थाना गिधपुरी से रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है।