कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव जी का जताया आभार
ओम जायसवाल बलौदाबाजार – नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्रमांक 7 में अतिरिक्त भवन की मीली स्वीकृत , कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने जताया पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार।

नगर पंचायत कसडोल के वार्ड क्रमांक 7 डॉ भीम राव अंबेडकर वार्ड में अतिरिक्त भवन की हुई स्वीकृति, भवन निर्माण की स्वीकृत 26.43 लाख की लागत राशि से निर्माण होने वाली है, आपको बता दे कि भवन निर्माण की स्वीकृत 2015 पूर्व में 10 साल पहले हो गई है, लेकिन भवन निर्माण की कार्य अधूरी रह चुकी थी, नगर पंचायत कसडोल में पहले कार्यकाल 2015 से 2020 तक में निर्दली अध्यक्ष थे,फिर काग्रेस अध्यक्ष रहे फिर भवन निर्माण कार्य अधूरी रह चुकी थी,फिर नगर में बीजेपी के अध्यक्ष अब कुर्सी सम्हाल रहीं हैं, बीजेपी की सत्ता का असर अब कसडोल नगर में दिखाई दे रही है, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने जनता के साथ जो जो वादे किये थे, उन सभी वादो को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं,नगर पंचायत कसडोल में बीजेपी के अध्यक्ष बनते ही ,नगर में अनेक प्रकार की निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्य संपन्न हुवे है, जल्द ही नगर में स्वीकृत कार्यों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जायेगआ ।

नगर अध्यक्ष नागेश्वर ने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 7 में स्थित भवन निर्माण की कार्य विगत 10वर्षों से हो गई थी, लेकिन कार्य अधूरे रहा गया था, अध्यक्ष बनने के 2 महीने बाद तत्काल भवन निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को अवगत कराया गया, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव अपने संज्ञान में लेते हुए कार्यों के लिए आदेश जारी किए, नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल,मंत्री अरुण साव का जताया आभार ।


भवन निर्माण की स्वीकृत मीलने के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल का आभार व्यक्त करने के लिए नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित बीजेपी कार्यकर्ता भीखम जायसवाल,उमेश साहू ने सौजन्य भेंट किया ।

