खुशिया बदली मातम मे, सड़क हादसे में 13 लोगों की गई जान,15 से अधिक लोग घायल
ओम जायसवाल बलौदाबाजार – परिवारिक जन्मदिवस कार्यक्रम से लौट रहे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।जिसमें 13 लोगों की मौत होने की जानकारी हमारे सुत्र बता रहे हैं।इस सड़क दुर्घटना में महिला, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

खुशियां मातम में तब बदल गई जब जन्म उत्सव कार्यक्रम से लौट रही वाहन सड़क दुर्घटना की शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही 9 महिला ,2 बच्चिया ,1 बच्चा और 1 बच्चा 6 माह मशूम की मौके पर ही मौत हो गई ,15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना के समय जो मंजर था उसकी तस्वीर भी हम आपको दिख नहीं सकते तो आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि कितना भीषण यह सड़क हादसा रहा होगा।
अब आपको बताते हैं की पूरी घटना क्या है
खरोरा क्षेत्र के बाना गांव में आयोजित छठी कार्यक्रम शामिल होने के लिए परिवार के लोग गए हुवे थे। देर रात कार्यक्रम से वापस लौटते समय बंगोली के पास इनकी गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई । बताया जा रहा है कि रायपुर की ओर से आ रही ट्रेलर से चटौद की ओर जा रही माजदा वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई, माजदा में सवार कई लोगों के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गये।घटना के बाद लम्बा सड़क जाम लग गया घटना की जानकारी मीलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहूंच गए, मौके पर पहुंचे लोग और पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

यह सड़क हादसा रायपुर बलौदाबाजार रोड के सारागांव के पास की है। इस सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है।
विधायक और कलेक्टर अस्पताल पहुचे

इस भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह अंबेडकर अस्पताल पहुंचकर हालातो का जायजा लेते हुए नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गुरू खुशवंत जी पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने के लिए पहुंच गए। विधायक गुरू खुशवंत ने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और जो भी मदद की आवश्यकता पड़ेगी वह हम करेंगे।घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर और अधिकारियों से चर्चा भी करते हुए नजर आए।

