October 4, 2026

ज्वैलर्स दुकानदारों के लिए बलौदा बाजार पुलिस विभाग ने जारी की सतर्कता सुचना

0
IMG_20250422_172308.jpg

ओम जायसवाल बलौदाबाजार- बलौदा बाजार पुलिस विभाग द्वारा ज्वैलर्स दुकानदारों के लिए जारी की सतर्कता सुचना, ताकी चोरी जैसे वारदातों से अपने आपको बचा सके, आप सोच रहे होंगे की आखिर सतर्कता सुचना है क्या और बलौदाबाजार पुलिस विभाग ने इसे क्यों जारी किया है। आइये आपको हम बताते हैं।

संदिग्ध आरोपी

दिनांक 22-05-2025 को शाम करीब 6:00 बजे, जिला जांजगीर चांपा स्थित श्री श्याम ज्वैलर्स में दो अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राहक बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पहले एक व्यक्ति आया, आभूषण दिखवाए, नकदी लहराकर विश्वास दिलाया, पानी मांगा। फिर उसका साथी आया। एक हजार रुपए एडवांस देकर “बहन को लाने” का बहाना बनाकर निकल गए। बाद में लॉकेट व अन्य आभूषणों की चोरी का पता चला।
दुकान का सीसीटीवी खराब था। पास की एक अन्य दुकान से सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों का हुलिया मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।
सभी सराफा व्यापारी सावधान रहें:
• दुकान के सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखें।
• नकद लहराने व बहाने बनाने वाले संदिग्धों से सतर्क रहें।
• कोई भी संदिग्ध गतिविधि हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *