श्री सीमेंट लिमिटेड के द्वारा आयोजित दो दिवसीय नवधा भक्ति कथा का हुआ समापन, स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज रहे कथा वाचक
ओम जायसवाल बलौदा बाजार
रायपुर के बेबीलोन इंटरनेशनल होटल में नवधा भक्ति कथा का दो दिवसीय आयोजन,श्री सीमेंट लिमिटेड के द्वारा किया गया था। कंपनी की ओर से बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दर्शाना था ।

इस पहल को लेकर श्री सीमेंट लिमिटेड की ओर से यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी के लिए सतत प्रकृति सामाजिक समृद्धि व्यक्तिगत विकास एवं सामाजिक कल्याण के प्रति अपने वचनबद्धता को दर्शाती है।


आपको बता दें कि स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज ने कथा के दौरान कई आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी हुई बातें बताई। उन्होंने कहा कि लोगों की इच्छाये सीमित नहीं होती है, लोगों को यदि सुख मिलता है तो लोग और ज्यादा सुख की कल्पना करने लगते हैं लोगों की इच्छाये कभी खत्म ही नहीं होती है। देवगिरी जी महाराज को सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।


इस कथा के दौरान श्री सीमेंट लिमिटेड परिवार के सभी सदस्यगण और बलौदाबाजार जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्य गण उपस्थित रहे।


