August 17, 2026

महानदी के ऊपर बने फूल में जानलेवा गड्ढे कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

file_00000000f4d081fa9e4098d0cf6122c6

ओम जायसवाल बलोदा बाजार बलौदा बाजार जिले के अलग-अलग क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की खबरें लगातार आ रही है और इसकी मुख्य वजह या तो जर्जर सड़क या फिर सड़कों पर बैठे मवेशियों बताये जा रहे है।

बलौदा बाजार जिले के नेशनल हाईवे सड़क पर जानलेवा गड्ढे बने हुए इन दिनों लगातार बारिश हो रही है और इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोगों को गड्ढे नजर नहीं आ रहा है।

इसी वजह से सड़क दुर्घटनाएं होने की संभावना लगातार बनी रहती। कुछ दिनों पहले एक एंबुलेंस भी इसी तरह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई ,जिसमें 6 लोग घायल हो गए आखिर जिला प्रशासन की टीम ऐसे सड़कों की निगरानी क्यों नहीं करती जो हादसे का मुख्य वजह बनी हुई है। जिला प्रशासन आखिर क्यों घटना या किसी व्यक्ति के जान जाने के बाद ही  हरकत में आती है

आखिरकार जिम्मेदारों के ऊपर कार्रवाई होगी यह भी अपने आप एक बड़ा सवाल बना हुआ है अपना news24.in के लिए बलौदा बाजार से ओम जायसवाल की रिपोर्ट