February 18, 2026

हाई स्कूल मुख्य परीक्षा आज से शुरू,जिले के 17347 छात्र होंगे शामिल

IMG-20250303-WA0000.jpg

ओम जायसवाल बलौदाबाजार,3 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2025 सोमवार 03 मार्च से शुरू हो रही है जसमें जिले के 17347 परीक्षार्थी शामिल होगे। परीक्षा के लिए जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजन सम्बन्धी सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है।

जिले में बोर्ड परीक्षा सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालित हो इसके लिये 13 उड़ानदस्ता दल का गठन किया गया है जो केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा आयोजन एवं व्यवस्था क़ा जायजा लेंगे। इसके साथ ही अनुचित साधनों के प्रयोग पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।