October 4, 2026

बढ़ती महंगाई ने बढ़ाई आम आदमी की चिंता, शक्कर-प्याज के दाम ₹10 से ₹20 तक बढ़े

0

बलौदाबाजार। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की चिंता…

IMG-20260824-WA0483

बलौदाबाजार। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। रोज मरना की जरूरतों में इस्तेमाल होने वाली शक्कर और प्याज समेत कई खाद्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्थानीय बाजार में शक्कर और प्याज के दाम करीब ₹10 से ₹20 तक बढ़ने की बात सामने आ रही है।


आने वाले दिनों में रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में महंगाई का असर त्योहार की खरीदारी पर भी दिखाई देने की संभावना है। राखी, मिठाई, पूजा सामग्री, फल-सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए लोगों को इस बार पहले की तुलना में अधिक खर्च करना पड़ सकता है।


महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रोजमरना की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि आमदनी में उसी अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। ऐसे में त्योहार के खर्च का अतिरिक्त बोझ परिवारों के बजट को और बिगाड़ सकता है।
त्योहारी बाजार में बढ़ सकती है चुनौती
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक खरीदारी में कटौती या बजट के अनुसार सामान खरीदते नजर आ सकते हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में और बढ़ोतरी होती है या राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *