October 4, 2026

रवान में धूमधाम से मनाया गया पोरा तिहार, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

0
IMG-20260912-WA0019

ओम जायसवाल बलौदाबाजार- बलौदाबाजार से महज 7 किलोमीटर दूर ग्राम रवान में माँ महामाया वेलफेयर फाउंडेशन एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक पोरा तिहार का आयोजन किया गया। लगातार दसवें वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और महिलाओं के विभिन्न खेलों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, मां सरस्वती, विघ्नहर्ता श्री गणेश तथा नदिया-बैला पोरा चौकी की पूजा-अर्चना से किया गया। छत्तीसगढ़ महतारी के चरण वंदन, भारत माता वंदन गीत, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी की झांकी, परम पूज्य बाबा घासीदास जी की पंथी टोली और आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भारती विद्या मंदिर, ज्योति विद्यापीठ और महामाया पारा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा एवं संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।

महिलाओं ने खेलों में दिखाया उत्साह

महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुर्सी दौड़, मुंह में बोह के पोरा दौड़, गुब्बारे बांधना, केला खाओ इनाम पाओ, जलेबी दौड़ और मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम:

  • कुर्सी दौड़: प्रथम सरिता वर्मा, द्वितीय गायत्री साहू, तृतीय आशा देवांगन, चतुर्थ परमेश्वरी वर्मा, पंचम तीजमती साहू।
  • मुंह में बोह के पोरा दौड़: प्रथम लता वर्मा, द्वितीय कुसुम वर्मा, तृतीय टिकेश्वरी वर्मा, चतुर्थ सावित्री साहू, पंचम पांचो निषाद।
  • गुब्बारे बांधना: प्रथम गीता साहू, द्वितीय पुष्पा साहू, तृतीय ईश्वरी साहू, चतुर्थ श्वेता वर्मा, पंचम भारती वर्मा।
  • केला खाओ इनाम पाओ: प्रथम शैलेंद्री वर्मा, द्वितीय धनेश्वरी वर्मा, तृतीय रामेश्वरी वर्मा, चतुर्थ पार्वती साहू, पंचम बैसाखीन देवांगन।
  • जलेबी दौड़: प्रथम पुष्पा वर्मा, द्वितीय ज्योति वर्मा, तृतीय कल्याणी वर्मा, चतुर्थ शांति वर्मा, पंचम गुरु देवी वर्मा।
  • मटका फोड़: टेमिन साहू।
  • सुवा नृत्य: महामाया पारा ग्रुप।

नि:शुल्क प्रवेश और ग्रामीणों की एकजुटता बनी आकर्षण

कार्यक्रम में नि:शुल्क प्रवेश रखा गया था। लगातार दसवें वर्ष आयोजित इस आयोजन में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग और एकजुटता से पारंपरिक तिहार को भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलौदाबाजार की सभापति श्रीमती शीतल वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि अक्षय भारती, उपसरपंच रोहित वर्मा, पूर्व सरपंच घनश्याम वर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वर्मा, ग्राम पटेल जनक राम साहू, पूर्व उपसरपंच सेवाराम वर्मा, श्रीमती सुशीला ठाकुर, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती उमा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

माँ महामाया वेलफेयर फाउंडेशन के रमण देवांगन, चक्रधर वर्मा, दानेश्वर साहू, हिंसा निषाद, नेतराम वर्मा, गोपाला यदु, मधुसूदन साहू और तुषार साहू सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। बोल बम युवा ग्रुप, महामाया युवा ग्रुप, सेवा समिति, श्रीराम लीला मंडली, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका तथा बलौदाबाजार सिटी कोतवाली प्रभारी के स्टाफ ने भी अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का मंच संचालन रविशंकर वर्मा एवं पंडित विश्वनाथ शर्मा ने किया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित पोरा तिहार ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति, लोक कला और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *