October 4, 2026

जगदलपुर में 19-20 सितंबर को अधिवक्ता परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग

0

ओम जायसवाल बलौदाबाजार-

अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा जिला, तहसील एवं अनुविभागीय इकाइयों के अधिवक्ताओं की कार्यकुशलता और संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन जगदलपुर में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 19 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 5 बजे होगा। विभिन्न प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शक सत्रों के साथ आयोजन 20 सितंबर को दोपहर बाद संपन्न होगा।
अभ्यास वर्ग में न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका, बार-बेंच सामंजस्य, सामाजिक दायित्व, सस्ता एवं सुलभ न्याय तथा संगठन विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा होगी। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
जगदलपुर इकाई द्वारा बाहर से आने वाले अधिवक्ताओं के स्वागत, आवास एवं भोजन की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं को “न्यायः मम धर्मः” के संकल्प के साथ न्याय और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करना है।
भवदीय — अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत, जिला इकाई जगदलपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *