October 4, 2026

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, ग्राहकों को पहले निपटाने होंगे जरूरी काम

0
file_00000000a508821184a31d299e8eebfb

ओम जायसवाल बलौदाबाजार-


बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है असर, SBI ने ग्राहकों से डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल की अपील की
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है।


बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे हड़ताल की प्रस्तावित तारीखों से पहले ही अपने आवश्यक बैंकिंग लेनदेन पूरे कर लें। नकदी की जरूरत के लिए एटीएम और एडीबीडब्ल्यूएम का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्रों की सेवाओं का लाभ लेने को भी कहा गया है।
SBI ने ग्राहकों से बैंकिंग जरूरतों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल बैंकिंग चैनलों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है।
बैंक की ओर से कहा गया है कि हड़ताल की अवधि में आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा। साथ ही संभावित असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद जताते हुए उनके सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *