February 18, 2026

नगर पंचायत लवन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को एसडीएम अमित कुमार गुप्ता ने दिलाई शपथ

IMG_20250305_121731-1024x580.jpg
नगर पंचायत लवन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान

ओम जायसवाल बलौदा बाजार लवन नगर पंचायत  के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली शपथ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल एवं कसडोल विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक संदीप साहू, बलौदा बाजार जनपद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान भारी संख्या में नगर वासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी ने मिलकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष पार्षद एवं मुख्य अतिथियों का किया स्वागत।