February 18, 2026

देर रात लवन पुलिस की सघन चेकिंग अभियान

लवन.jpg

ओम जायसवाल लवन होली त्यौहार के मद्देनजर  लवन पुलिस देर रात 12:00 बजे वाहनों की चेकिंग करते हुए आई नजर। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने की पुलिस की मुहीम  हुई शुरू। लवन थाना प्रभारी के द्वारा खरतोरा  चौक में रात 12:00 बजे अपने स्टाफ टीम के साथ वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए देखा गया।

लवन थाना प्रभारी और पुलिस स्टांप मुस्तैद

लवन थाना प्रभारी केसर पराग ने बताया कि होली के पुर्व से ही लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं। जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है,उसे रोकने और रात के अंधेरे में असमाजिक तत्व किस्म के लोग अपराध करने की फ़िराक में लगे रहते हैं ऐसे लोगों पर नकेल कसने के  लिए  पुलिस विभाग द्वारा मुहीम चलाई जा रही है।

लवन थाना प्रभारी केसर पराग