बलौदा बाजार पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
ओम जायसवाल बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मानवता का परिचय देते हुए मृतिका महिला का विधि विधान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
● ग्रामवासियों द्वारा मना करने पर सहायक उप निरीक्षक नेतराम साहू एवं आरक्षक कामदेव गायकवाड द्वारा किया गया महिला का अंतिम संस्कार
● जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इलाज के दौरान हो गई थी वृद्ध महिला की मृत्यु
थाना सिटी कोतवाली के अंतर्गत जिला अस्पताल बलौदाबाजार बाजार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नेतराम साहू एवं आरक्षक कामदेव गायकवाड द्वारा मानवता का परिचय देते हुए एक मृत महिला का संपूर्ण विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम शुक्लाभाटा निवासी मृतिका महिला जूगाबाई धृतलहरे उम्र 75 साल दिनांक 05.04.2025 को अपने इलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती हुई थी, जिसका इलाज के दौरान दिनांक 18.07.2025 को मृत्यु हो गया। उक्त महिला के संबंध में ग्रामवासियों, ग्राम सरपंच आदि से संपर्क करने पर उनके द्वारा महिला से किसी प्रकार का भी रिश्ता नहीं होना बताया गया। साथ ही उनके द्वारा मृतिका महिला के कफन-दफन में भी किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया, जिस पर से नेतराम साहू एवं कामदेव गायकवाड द्वारा उक्त मृतिका महिला का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया। तत्पश्चात दिनांक 19.07.2025 को दोनों पुलिस स्टाफ के द्वारा सम्मान पूर्वक मृतिका महिला का अंतिम संस्कार कर कफन-दफन किया गया।

Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
