October 4, 2026

हाथियों की जान खतरे में वन विभाग की टीम लगी जान बचाने

0

ओम जायसवाल बलौदाबाजार- बलौदाबाजार जिले की बड़ी खबर

बार-नवापारा वन क्षेत्र के ग्राम हरदी में चार हाथी कुएं में गिरे!

बताया जा रहा है कि गिरे हुए हाथियों में एक शावक (बच्चा हाथी) भी शामिल है।

घटना बलौदाबाजार जिले के बार-नवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरदी की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने सुबह खेतों के पास बने गहरे कुएं में हाथियों को देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

वहीं, वन विभाग के अधिकारी क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से हाथियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

इलाके में हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

कुएं में गिरा हाथियों का झुंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *