August 17, 2026

गंभीर रूप से घायल वाहन चालक की  आरक्षक पल्लव सिंह, चालक रुपेश कुमार ने बचाई जान

IMG-20260628-WA0162.jpg

ओम जायसवाल बलौदाबाजार- डायल 112 की सजगता से बची गिधौरी क्षेत्र में गंभीर रूप से घायल कैप्सूल वाहन चालक की जान । कल दिनांक 27.06.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे गिधौरी क्षेत्र के अंतर्गत ‘वर्मा ढाबा’ के पास एक अनियंत्रित कैप्सूल गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के चालक को सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर तड़प रहा था। घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा डायल 112 की टीम ने त्वरित एक्शन लिया। इवेंट मिलते ही बिना एक पल गंवाए आरक्षक क्रमांक 591 पल्लव सिंह एवं चालक रूपेश कुमार साहू अपनी क्रेड (ERVs) गाड़ी के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए।

दुर्घटनास्थल पर पहुँचकर डायल 112 की टीम ने सबसे पहले सूझबूझ दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। इस दौरान चालक के सिर से अत्यधिक खून बह रहा था। टीम ने बिना वक्त जाया किए पीड़ित को अपनी गाड़ी में लिटाया और तुरंत नजदीकी बरपाली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका त्वरित इलाज शुरू किया गया।

घने अंधेरे और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आरक्षक पल्लव सिंह और चालक रूपेश कुमार साहू की सजगता, कर्तव्यपरायणता और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण घायल चालक को समय पर (गोल्डन ऑवर में) चिकित्सीय सहायता मिल सकी, जिससे उसकी जान बच पाई। क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने डायल 112 सेवा की इस तत्परता और पुलिस कर्मियों के इस मानवीय चेहरे की खुले दिल से सराहना की है। यह घटना साबित करती है कि संकट के समय डायल 112 आमजन के लिए एक सच्चे मददगार के रूप में सदैव मुस्तैद है।