October 4, 2026

श्रमजीवी पत्रकार संघ भाटापारा के द्वारा पत्रकार सम्मेलन का आयोजन

0
IMG-20260628-WA0047.jpg

ओम जायसवाल बलौदाबाजार-  बलौदा बाजार जिले के भाटापारा श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 29 जून को सुबह 11 बजे शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता एवं चुनौतियां को लेकर है  इस कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करने के लिए डॉ. हिमांशु द्विवेदी जी संपादक, हरिभूमि/INH,डॉ. विश्वेश ठाकरे जी मैनेजिंग एडिटर, IBC 24,श्री अभिषेक शुक्ला जी एडिटर, News 18 CG श्री उज्जवल दीपक जी स्वतंत्र लेखक,डॉ. अनिल द्विवेदी जी संपादक, जनमन,श्री देवेश तिवारी जी CG Box फाउंडर शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन भाटापारा के महेश्वरी भवन मारवाड़ी कुएं के पास बने भवन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाटापारा विधायक इंद्र साव, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्वनी शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भाटापारा एवं श्रीमती सविता प्रदीप अनंत अध्यक्ष जनपद पंचायत भाटापारा करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में तारे साहू अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा एवं संकेत अग्रवाल अध्यक्ष सरपंच संघ भाटापारा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *