उप निरीक्षक संजय सोनी द्वारा स्कुली शिक्षक व बच्चों को यातायात नियमों को लेकर जानकारी दी गई।
ओम जायसवाल बलौदाबाजार- यातायात जागरूकता को लेकर आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल, रावन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना सुहेला पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को यातायात नियमों तथा वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जानकारी दी गई।

थाना सुहेला से उपस्थित सहायक उप निरीक्षक संजय सोनी द्वारा उपस्थित बच्चों एवं शिक्षकों को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने छात्रों को समझाते हुए कहा गया कि:
1. दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें।
2. नाबालिग बच्चे किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं।
3. वाहन चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखें और स्टंट करने से बचें।
4. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके ही हम स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।

वहीं साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए, पुलिस द्वारा दी गई जानकारी से शिक्षक और बच्चे संतुष्ट लगे । और सभी ने शपथ ली की पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी का पालन करते हुवे आगे इसे अन्य लोगों तक पहुंचाएंगे।


