मोबाइल गुम चोरी होने पर क्या करें बलौदा बाजार पुलिस की गाइड लाइन
ओम जायसवाल बलौदाबाजार- आज के दौर में मोबाइल सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि हमारी निजी जानकारी और बैंक खातों का लॉकर भी है। मोबाइल गुम या चोरी होने पर घबराने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना बेहद जरूरी है, ताकि आपके डेटा का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके। बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की ओर से आपके लिए जरूरी दिशा-निर्देश इस प्रकार हैं।
सुरक्षित रहने के लिए पुलिस की खास टिप*- हमेशा अपने मोबाइल का बैकअप ऑन रखें ताकि डेटा सुरक्षित रहे इसके साथ ही, अपने फोन में मजबूत स्क्रीन लॉक और ‘फाइंड माई डिवाइस’ (Find My Device) जैसे जरूरी सुरक्षा फीचर्स को हमेशा ऑन रखें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी–
1. मोबाइल चोरी करना एक दंडनीय कानूनन अपराध है, जिसके लिए जेल की सजा हो सकती है।
2. डेटा का गलत उपयोग: यदि कोई व्यक्ति किसी के मोबाइल डेटा, फोटो या बैंक विवरण का गलत इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

