October 4, 2026

बाढ़ की चपेट में चार जिंदगी कैद, मौके के लिए रवाना हुई पुलिस टीम

0
file_0000000061bc8211ae08b2d748e86379.png


ओम जायसवाल बलौदा बाजार।

ब्रेकिंग न्यूज़

**लवन थाना क्षेत्र के तुरमा गांव में नदी किनारे बसे एक ही  परिवार के चार लोग बाढ़ के पानी में फंसे, बचाव दल मौके के रवाना **

बलौदा बाजार।
बलौदा बाजार जिले के लवन पुलिस थाना क्षेत्र के तुरमा गांव में नदी किनारे बसे एक परिवार के चार सदस्य नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के बीच फंस गए हैं।

मीली जानकारी के अनुसार बाढ़ में मिठाई लाल विश्वकर्मा  के परिवार  के कुल 4 लोग फंसे हुए हैं जिसमें से दो महिला दो पुरुष है। घर में 15 बकरी बकरे भी है।ये सभी नदि किनारे अपने मकान के अंदर फंसे हूवे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस, प्रशासन और बचाव दल तत्काल मौके  के लिए हुवे रवाना । 

लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के पास जाने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

 प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना से संबंधित आगे की जानकारी मिलते ही समाचार अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *