October 4, 2026

आरईएस के एसडीओ के विरुद्ध जांच हेतु टीम गठित

0

ओम जायसवाल बलौदाबाजार-

बलौदाबाजार जिले  के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग कसडोल के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी दयानन्द कोसले के द्वारा बिना स्थल निरीक्षण किये निर्माण कार्यों का मूल्यांकन एवं सत्यापन किये जाने की जांच हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभियंता के निर्देशानुसार आरईएसके के कार्यपालन अभियंता द्वारा जांच समिति गठित कर दी गई है।

जांच समिति में लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग एवं पीएमज़ीएस वाय के कार्यपालन अभियंता शामिल है।जांच दल शिकायतकर्ता के समक्ष शिकायत में उल्लेखित समस्त निर्माण कार्यों के सत्यापन की जांच कर 7 दिवस में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *