October 4, 2026

सिंगारपुर से रामपुर तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा। भाटापारा के पुर्व विधायक शिवरतन शर्मा हुए शामिल

0
IMG-20260817-WA0042
पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा

ओम जायसवाल बलौदाबाजार–
बलौदा बाजार जिले के ग्राम सिंगारपुर से रामपुर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।


यात्रा में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं सदस्य राजा जायसवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भोला वर्मा, सरपंच कनक मनहरे सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने समुद्र मंथन और भगवान शिव के विषपान की कथा का उल्लेख करते हुए कांवड़ यात्रा और शिवलिंग पर जलाभिषेक के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
ग्राम पंचायत सिंगारपुर की सरपंच कनक मनहरे ने कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि यह दूसरे वर्ष की कांवड़ यात्रा है, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से भव्य रूप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *