रक्त की जरूरत की खबर पर आरक्षक ने दिखाई इंसानियत, जिला अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान
ओम जायसवाल बलौदाबाजार –

जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती सुशीला पति धनसिंह ध्रुव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम खैरा को उपचार के लिए O पॉजिटिव (O+) रक्त की आवश्यकता थी।
मरीज को रक्त की जरूरत की सूचना मिलते ही पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पदस्थ आरक्षक कृष्ण कुमार साहू तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
आरक्षक कृष्ण कुमार साहू ने सूचना मिलते ही बिना देर किए अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस सहयोग से मरीज के उपचार में मदद मिली।
रक्तदान के इस नेक कार्य की लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। ऐसे समय में जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान करना समाज के लिए प्रेरणादायी कदम है।
मरीज: सुशीला पति धनसिंह ध्रुव
उम्र: 50 वर्ष
निवासी: ग्राम खैरा
अस्पताल: जिला अस्पताल बलौदाबाजार
रक्त समूह: O पॉजिटिव (O+)
रक्तदाता: आरक्षक कृष्ण कुमार साहू, पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार

