October 4, 2026

धान-चावल के बीजों से सजेगी राखी, भाई-बहन के स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश

0
IMG-20260828-WA0012

ओम जायसवाल बलौदा बाजार
रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार बलौदाबाजार जिले में भाई-बहन के स्नेह के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिलेगा। बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने धान, चावल, लौकी, करेला, सेमी सहित स्थानीय बीजों से आकर्षक और पर्यावरण हितैषी ‘बीज राखियां’ तैयार की हैं।


ग्राम लाहोद की बिहान दीदियों द्वारा तैयार इन अनोखी राखियों की बिक्री से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। मंगलवार को महिलाओं ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में बीज राखियों की बिक्री के लिए स्टॉल लगाया।
️ कलेक्टर-एसपी समेत अधिकारियों को पहनाई बीज राखी
स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, वनमंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल को बिहान की दीदियों ने अपने हाथों से तैयार की गई बीज राखियां पहनाईं।
इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बिहान दीदियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं को नवाचार और आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि बीज राखी महिलाओं के हुनर, आत्मनिर्भरता और आजीविका को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी सुंदर संदेश देती है।
 राखी के साथ हरियाली का संकल्प
बीज राखी की खासियत यह है कि रक्षाबंधन के बाद इसमें मौजूद बीजों को मिट्टी में रोपकर पौधे और सब्जियां उगाई जा सकती हैं। इस पहल के जरिए महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *