आज से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताबलौदाबाजार
ओम जायसवाल बलौदाबाजार-
बलौदाबाजार जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य आगाज आज होगा। कसडोल के इंडोर स्टेडियम हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रदेश के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रतियोगिता में राज्यभर के 520 से अधिक खिलाड़ी रग्बी, गतका और फेंसिंग में अपना दमखम दिखाएंगे।
8 से 11 सितम्बर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 3 बजे होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अध्यक्षता करेंगे। जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
प्रतियोगिता में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और सरगुजा संभाग के 260 बालक एवं 260 बालिकाएं हिस्सा लेंगी। इनके साथ करीब 100 कोच एवं टीम मैनेजर भी शामिल होंगे।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन सहित प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आज से खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ!
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27
स्थान: इंडोर स्टेडियम हॉल, कॉलेज रोड, कसडोल
8 से 11 सितम्बर 2026
रग्बी | गतका | फेंसिंग
520 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम
260 बालक | 260 बालिकाएं
️ उद्घाटन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल।
बलौदाबाजार बनेगा खेल प्रतिभाओं का मंच!

