October 4, 2026

105 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, मंत्री टंकराम वर्मा ने जताया आभार

0
IMG-20260907-WA0254



ओम जायसवाल बलौदाबाजार-


बलौदाबाजार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने 105 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान कर उनके शिक्षा और समाज निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया।


नगर भवन बलौदाबाजार में स्व. सोनचंद स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने 105 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया।


इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च है। शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि संस्कार, व्यक्तित्व और समाज की नई पीढ़ी का निर्माण करते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।


समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ. सनम जांगड़े, जनपद अध्यक्ष सुलोचन यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, टेसू लाल धुरंधर, फाउंडेशन अध्यक्ष पुष्पराज वर्मा सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *