October 4, 2026

आम जनता के लिए महत्वपूर्ण खबर, पैट्रोल,डीजल और  रसोई गैस, क्या हो सकता हैं मंहगा

0
IMG-20260514-WA0050.jpg

ओम जायसवाल बलौदाबाजार-  बलौदाबाजार जिले के कई पेट्रोल पंप  मे , देखने को मील रहा है डीज़ल और पैट्रोल की कमि, ऐसे में आम लोगो को हो सकती है परेशानी। बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने हालतों का लिया जायजा। आम लोगों को परेशानी न हो इसे लेकर जारी किये जरूरी दिशा-निर्देश।

 देश के प्राधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अपील का बलौदाबाजार जिले में दिखा असर, जिला प्रशासन एक्शन मोड़ पे। बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने  आयल कम्पनी के अधिकारियों से वर्तमान में जिले में डीजल पेट्रोल एवं एलपीजी आपूर्ति की जानकारी ली ।

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पेट्रोल पंप में कालाबाजारी जमाखोरी या अन्य अनियमित पाए जाने पर संबंधित एजेंसी एवं अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।उन्होंने सभी गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप में लगे सीसीडी कैमरा को 24 घंटा सक्रिय रखने के भी निर्देश जारी दिये है।

जिले के कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया है कि किसी भी व्यक्ति  को जरिकेन वगैरह में पेट्रोल डीजल ना दें पेट्रोल पंप पर आने वाले वाहनों पर ही डीजल पेट्रोल वितरण करें। आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी ना इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *