October 4, 2026

शराब की ओवर रेट बंद कराने और शराब दुकान के कर्मचारियों को बदलने की   मांग लेकर लहौद गांव के सैकड़ों ग्रामीण  लवन पुलिस थाने पहुंच कर सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20260517_105722.jpg

ओम जायसवाल बलोदा बाजार–  लवन पुलिस थाना क्षेत्र के लाहौद देसी विदेशी शराब दुकान में 2 दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना और कार्यवाही को लेकर आज ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर लवन पुलिस थाने का घेराव करते हुए सौपा ज्ञापन।

मिली जानकारी के अनुसार शराब दुकान के कर्मचारी ओवर रेट शराब बेच रहे थे। जिसका विरोध शराब लेने आए दो युवकों ने किया ,दोनों युवकों को शराब कर्मचारियों ने बंधक बनाते हुए, एक कमरे में बंद कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही युवकों के परिजन बच्चों को छुड़ाने के लिए शराब दुकान पहुंचे ,परिजनों के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी जब शराब दुकान के कर्मचारियों ने बंधक बनाए हुए बच्चों को  नहीं  छोड़ा तो परिजन आक्रोशित होकर शराब दुकान के अंदर घुसकर बच्चों को छुड़ाया और शराब दुकान के कर्मचारी के ऊपर हमला कर दिया ।  जिसकी सीसीडी कैमरे की फुटेज भी वायरल हुआ है। घटना के बाद  घायल शराब दुकान के कर्मचारियों ने   लवन पुलिस थाना पहुंच कर  घटना की जानकारी देते हुवे आरोपीयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया ।पुलिस विभाग के द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर पुरे मामले की जांच की जा रही है।

लवन शराब दुकान के कर्मचारी और चखना सेंटरों को हटाने की मांग लेकर आज लाहौद गांव के सैकड़ों ग्रामीण आज लवन पुलिस थाना पहुंचकर अपना ज्ञापन सौंपा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया जिसके बाद ग्रामीण अपने घर लौट गये।

अब बड़ा सवाल ये उठता है

कि शराब दुकानों में ओवर रेट शराब  कैसे बेची  जा रहा है। इसे लेकर बलौदाबाजार जिले में बैठे अधिकारियों को इसकी भनक कैसे नही लगी। क्या ओवर रेट का खेल उपर से चलाया जा  रहा है। या फिर पर्दे के पीछे की कहानी और ही कुछ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *