October 4, 2026

सुरखी चक में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य कलश यात्रा

0
Screenshot_20260818_193806

ओम जायसवाल बलौदाबाजार-
अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सुरखी चक में आदिवासी समाज द्वारा हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज की बालिकाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अमर मंडावी और सुरखी चक अध्यक्ष हनुमंत मंडावी सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। अतिथियों ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया।
युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
सुरखी चक अध्यक्ष हनुमंत मंडावी ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शराब और अन्य नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।


कर्मा नृत्य ने बांधा समां कार्यक्रम में बिटकुली के खैरा दाई कर्मा दल द्वारा पारंपरिक कर्मा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। कर्मा नृत्य के दौरान कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
बाइट: अमर मंडावी, जिला पंचायत सदस्य
बाइट: हनुमंत मंडावी, अध्यक्ष सुरखी चक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *