जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार को राज्य स्तर पर मिला प्रशस्ति पत्र
ओम जायसवाल बलौदाबाजार–
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली संस्था के रूप में सम्मानित किया गया।

19 अगस्त को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिला चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल माध्यम से जोड़ने और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा और सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य टीम को बधाई दी।

ABDM के जरिए मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने और उपचार व फॉलोअप को आसान बनाने में मदद मिल रही है।

