October 4, 2026

लवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य जांच सुविधा

0

ओम जायसवाल बलौदाबाजार– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं…

IMG-20260820-WA0017

ओम जायसवाल बलौदाबाजार–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ किया गया।
अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ डॉ. नवदीप कुमार बांधे, खंड चिकित्सा अधिकारी बलौदाबाजार, डॉ. गुरु गोविंद वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन तथा डॉ. अरविंद टंडन की उपस्थिति में किया गया।


इस अवसर पर लैब टेक्नोलॉजिस्ट अंतूराम केवट, क्रांति प्रजापति, राकेश काटले, दिनेश वर्मा, शुभम यादव, गौतम बर्मन, लिलेश्वरी एवं सरिता पैकरा सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन के अन्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अटल आरोग्य लैब के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को जांच के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने में मदद मिलेगी।

अटल आरोग्य लैब के शुभारंभ अवसर पर चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *