October 4, 2026

रोहरा ज्वेलर्स लूटकांड: फरार कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस सहित ₹61,950 बरामद

0
IMG-20260816-WA0013

ओमजयसवाल बलौदाबाजार
रोहरा ज्वेलर्स लूटकांड: फरार कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस सहित ₹61,950 बरामद
बलौदाबाजार-भाटापारा। ग्राम रोहरा में करीब ₹12 लाख के सोना-चांदी के जेवर लूटकांड में फरार चल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के कुख्यात आरोपी कौशलेश त्रिपाठी (55) को भाटापारा ग्रामीण पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सीतामढ़ी, कोरबा से गिरफ्तार किया है।


16 जुलाई को रोहरा हाईस्कूल के पास नकाबपोश बदमाशों ने दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी को घेरकर हमला किया और 13 किलो चांदी व 70 ग्राम सोना, मोबाइल और स्कूटी की चाबी लूटकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपी कौशलेश लगातार ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी विश्लेषण और सटीक सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, बलवा और चोरी सहित 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
बरामदगी
पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस
3 मोबाइल फोन
₹61,950 नगद
पैन कार्ड
पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *