चितावर गांव में युवती की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
ओम जायसवाल बलोदा बाजार
चितावर गांव में युवती की लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
बलौदा बाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर में उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 22 से 25 वर्ष की एक युवती की लाश मिलने की सूचना सामने आई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह और मौत के कारण की पुष्टि पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
फिलहाल युवती की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस जांच जारी है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
अपना News 24.in — बलौदा बाजार

