February 18, 2026

जय हिन्द सर बोलने पर,माइनिंग इंस्पेक्टर के बिगड़े बोल

ओम जायसवाल बलौदा बाजारएक ओर देश में ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है भारत माता की जय की गूंज सुनाई दे रही तो दूसरी ओर बलोदा बाजार जिले के माइनिंग विभाग के एक इंस्पेक्टर को जय हिंद सुना गवारा  नहीं ।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बलौदा बाजार जिले के माइनिंग विभाग में इंस्पेक्टर पद पर पदस्थ भूपेंद्र कुमार भक्त का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिला पंचायत प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र खुटे और भूपेंद्र कुमार भक्त जो की माइनिंग विभाग में पदस्थ है । बलौदा बाजार जिले में अलग-अलग जगहो में रेत उत्खनन परिवहन चल रहा है जिसे लेकर जिला पंचायत प्रत्याशी धर्मेंद्र खुटे ने माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार भक्त को फोन लगाया और कहा जय हिंद सर लेकिन माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर भूपेन्द्र भक्त ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उनसे बात की। थोड़ी देर बाद हालांकि इंस्पेक्टर को अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्होंने अपने शब्दों को सुधार  करते हुए बात की

हमने माइनिंग इंस्पेक्टर भूपेंद्र भक्त का पक्ष लेने के लिए भी उनको कॉल किया था लेकिन उनके द्वारा कॉल रिसीवड नहीं किया ।

इन दोनों के बीच हुए बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन जिस प्रकार से इस ऑडियो में नाम लेकर बातचीत की जा रही है उसे सब जाहिर होता है कि माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर भूपेंद्र भक्त और जिला पंचायत प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र खुटे के बीच हो रही है।

जिला पंचायत प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र खुटे का कहना है कि बलौदा बाजार जिले के तुरमा घाट में अवैध रूप से रेट डंम किया जा रहा है साथ ही रेत खदानों में चैन माउंटेन का इस्तेमाल धड़ले से किया जा रहा है इसी बात की जानकारी लेने के लिए उन्होंने इंस्पेक्टर भक्त को फोन किया था।

माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर भूपेंद्र भक्त ने धर्मेंद्र खुटे को जानकारी देते हुए कहा कि चैन माउंटेन गांव वालों की सहमति से चलाया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह कि जिस समय रेट घाटों का भंडारण परिवहन उत्खनन को लेकर टेंडर होता है क्या उसे समय इन बातों का जिक्र होता है कि नही।  रेट घाटों में चैन माउंटेन का इस्तेमाल होगा कि नही।जिन जगहों में रेत भंडारण कराई जा रहा है उनके क्षेत्र भी चिन्हित होगा कि नहीं। बलौदा बाजार जिले में चल रहे रेट घाटों में नियम कानून को तक में रखकर उत्खनन परिवहन कराया जा रहा है लेकिन माइनिंग विभाग के अधिकारी इन्हें नजर अंदाज करते नजर आ रहे हैं।

तुरमा रेत घाट में ट्रेक्टर वालों से रेत खदान वाले लोग रेत भरने के नाम पर 200 से 400 रूपये तक की वसुली करते हैं ।इस बात की जानकारी हमारे सुत्र बताते हैं। माइनिंग विभाग कि कार्यवाही बलौदाबाजार जिले में मात्र खाना पुर्ति नजर आती है।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि बलौदा बाजार जिले के रेत घाटों में जो लोग यूपी बिहार या फिर अलग-अलग राज्यों से आ कर रहा रहे हैं आखिर ऐ लोग कौन हैं इनका बैकग्राउंड क्या है। कई बार ऐसे लोग बड़ी घटनाओं का अंजाम देकर भाग निकलते हैं।

हमारा मकसद जिले में हो रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और बाहर से आए हुए लोगों का रिकॉर्ड जिला प्रशासन पुलिस विभाग के पास होना चाहिए ऐसा मानना है।

इतना ही नहीं जिस प्रकार से अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले वाहनों के ऊपर राजशाज की कार्यवाही देखने को मीलती है। उसी प्रकार  से अवैध रूप से रेत परिवहन करने वाले वाहनों के ऊपर  राजशाज कि कार्यवाही देखने को मीलनी चाहिए । बलौदा बाजार जिले में माइनिंग विभाग के द्वारा ट्रैक्टर, हाईवा, चैन माउंटेन जैसे गाड़ियों को पकड़ा जाता है और पेनाल्टी भरने के बाद वह गाड़ियां छूट जाती है और दोबारा से अवैध उत्खनन परिवहन करते हुए नजर आते हैं ।बार-बार यह प्रक्रिया चलाते रहती है इसलिए जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे वाहन के ऊपर राजशास की कार्यवाही करते हुए अवैध कारोबरियों के ऊपर जिला प्रशासन अंकुश  लगाने का प्रयास करें